Monday, November 23, 2026
Home देश तिरंगा लहराकर मनाया चन्द्रयान की सफलता का जश्न, खुशी से सराबोर हुए...

तिरंगा लहराकर मनाया चन्द्रयान की सफलता का जश्न, खुशी से सराबोर हुए देशवासी

केकड़ी: तिरंगा लहराकर चन्द्रयान की सफलता का जश्न मनाते सिंधी समाज के लोग।

केकड़ी, 23 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद के दक्षिण ध्रुव पर कदम रखकर इतिहास रच दिया है। चन्द्रयान की सफलता पर सिंधी समाज ने देवगांव गेट स्थित गोशाला सत्संग भवन में तिरंगा लहराकर जश्न मनाया। सिंधी भ्रात्री मण्डल अध्यक्ष चेतन भगतानी ने कहा कि यह समय देशवासियों के लिए गर्व का समय है। इस उपलब्धि से भारतवंशियों में नई ऊर्जा, नए विश्वास व नई चेतना का संचार हुआ है। यह देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर समाज के अनेक जने मौजूद रहे। इसी प्रकार चन्द्रयान मिशन की सफलता का समाचार मिलते ही केकड़ी के लोगों ने आतिशबाजी की तथा एक दूसरे को बधाई देकर खुशी का हजहार किया।