Monday, November 23, 2026
Home व्रत एवं त्योहार धनतेरस पर की भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना, मांगा निरोगी जीवन का आशीर्वाद;...

धनतेरस पर की भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना, मांगा निरोगी जीवन का आशीर्वाद; आरोग्य को बताया सबसे बड़ा धन

केकड़ी: बालाजी आयुर्वेद एजेंसी पर भगवान धन्वंतरी की पूजा करते श्रद्धालु।

केकड़ी, 06 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): धनतेरस के पावन अवसर पर बालाजी आयुर्वेद एजेंसीज में आयुर्वेद के जनक भगवान महर्षि धनवंतरी का पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ। पंडित श्याम सुन्दर शास्त्री के निर्देशन में एजेंसी संचालक अशोक विजय ने भगवान धनवंतरी की विधि-विधान के साथ आराधना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति एवं सभी के निरोगी जीवन की कामना की। पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति: इस अवसर पर अशोक विजय ने कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि प्रकृति के अनुरूप स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देने वाली जीवनशैली है। इस मौके पर विनोद विजय, सक्षम विजय, अंकित गुर्जर, खुशराज, चंद्रमोहन, डॉ. धर्मचंद नापित, डॉ. चम्पालाल, डॉ. मनमोहन, डॉ. रामनिवास एवं श्रवण सिंह राठौड़ सहित एजेंसी के कर्मचारी, परिजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।