Monday, November 23, 2026
Home हैल्थ एण्ड लाइफ स्टाइल एक ही झटके में दोगुना हो गए कोरोना संक्रमण के मामले

एक ही झटके में दोगुना हो गए कोरोना संक्रमण के मामले

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) केकड़ी में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार को राजकीय जिला चिकित्सालय की आरटीपीसीआर लैब में कुल 52 जनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। गुरुवार को दो बार लिस्ट जारी की गई। प्रथम लिस्ट में 26 एवं द्वितीय लिस्ट में भी 26 मामले सामने आए। जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणपतराज पुरी ने बताया कि पॉजिटिव रिपोर्ट हुए सभी लोगों को होम आइसोलेट करने के साथ ही इनके सम्पर्क में आए लोगों के सैम्पल लेकर जांच की जा रही है। इसी के साथ पॉजिटिव रोगियों को चिकित्सा विभाग की विशेष टीम द्वारा डोर टू डोर दवाईयां एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा है।