Monday, November 23, 2026
Home हैल्थ एण्ड लाइफ स्टाइल भजन-कीर्तन और सत्संग के बीच मना दीपावली स्नेह मिलन, आर्ट ऑफ लिविंग...

भजन-कीर्तन और सत्संग के बीच मना दीपावली स्नेह मिलन, आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने बांटी खुशियां

केकड़ी: आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की ओर से आयोजित दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में मौजूद योग साधक।

केकड़ी, 04 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की ओर से अजमेर रोड स्थित निजी आवास पर दीपावली स्नेह मिलन एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। मीडिया प्रभारी महेश बोयत ने बताया कि सत्संग में डूंगरपुर से आए मुख्य योग साधक रोशन सुरेला एवं स्थानीय ध्यान-योग प्रशिक्षक गौरवी पाराशर ने भजन-कीर्तन, गुरु वंदना एवं आध्यात्मिक प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। भजनों के माध्यम से उपस्थित साधकों ने आनंद, शांति और आत्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। ध्यान एवं योग प्रशिक्षक राघव जोशी ने आभार जताया।

ये रहे मौजूद: इस मौके पर योग साधक छवि जोशी, आभा बेली, यशवंत बेली, महावीर पारीक, महेंद्र पारीक, सुरेंद्र जोशी, शिवरतन मूंदड़ा, डॉ. जे.एल. मेघवाल, महेश मंत्री, डॉ. गिरिराज साहू, गोविंद जैन, मनीष दाधीच, राकेश जोशी, विमला पारीक, रमेश चंद्र पारीक, मुकेश लढ़ा, जे.पी. पारीक, अनिल टांक, योगेंद्र पारीक, श्याम पारीक, विष्णु शर्मा, चंद्र प्रकाश पारीक, भागचंद सैनी एवं रोहन लढ़ा सहित कई जने मौजूद रहे।