Wednesday, November 25, 2026
Home विविध वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र जोशी को मातृ शोक, शुक्रवार सुबह होगा अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र जोशी को मातृ शोक, शुक्रवार सुबह होगा अंतिम संस्कार

श्रीमती रतन देवी जोशी

केकड़ी, 18 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शहर के वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र जोशी की माता रतन देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय शिव प्रकाश जोशी का गुरुवार को देहावसान हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे उनके गुजराती मोहल्ला पुरानी केकड़ी स्थित निवास स्थान से प्रारंभ होगी। उनके निधन पर शहर के विभिन्न संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।