केकड़ी, 05 नवंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): दीपावली पर्व को लेकर 04 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक कृषि उपज मंडी में खरीद फरोख्त का काम बंद रहेगा। व्यापारिक एसोसिएशन के प्रवक्ता शैलेन्द्र बोरदिया ने बताया कि इस दौरान मंडी में कृषि उपज की नीलामी का कार्य नहीं होगा। मंगलवार 10 नवंबर 2026 को सिर्फ मुहूर्त के सौदे होंगे। आवश्यक परेशानी से बचने के लिए किसान इन दिनों में मंडी में माल लेकर नहीं आवें। बुधवार 11 नवंबर 2026 से मंडी में खरीद फरोख्त के कार्य पूर्व की भांति किए जाएंगे।













