केकड़ी, 04 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर की ओर से हाल ही में घोषित बीएससी पार्ट द्वितीय (सेमेस्टर-IV) के परीक्षा परिणाम में केकड़ी के एक निजी महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्रा कृष्णा कुमारी साहू पुत्री दशरथ साहू ने 87.63 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इसी क्रम में अनुराधा जांगिड़ पुत्री दिनेश जांगिड़ ने 86.50 प्रतिशत तथा आकांक्षा डांगी पुत्री मनोज कुमार ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। तीनों छात्राओं की उपलब्धि से केकड़ी का गौरव बढ़ा है। उनकी सफलता पर शुभचिंतकों एवं परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।













