केकड़ी, 23 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पाटोदिया (विजयवर्गीय) परिवार की ओर 24 से 30 नवंबर तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन रामस्नेही संत दिग्विजय राम महाराज (दर्शनाचार्य एवं एम.ए. अंग्रेजी) रामद्वारा चित्तौड़गढ़ के श्रीमुख से होगा। आयोजन के तहत 24 नवंबर मंगलवार को प्रातः 8.15 बजे पुरानी केकड़ी स्थित प्राचीन चारभुजा मंदिर से कथा स्थल कटारिया ग्रीन अजमेर रोड तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद कथा महोत्सव का शुभारंभ होगा। कथा के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का संगीतमय वाचन किया जाएगा।

इन प्रसंगों का होगा वाचन: कथा महोत्सव के दौरान महाराज के श्रीमुख से कपिल उपाख्यान, ध्रुव चरित्र, भरत उपाख्यान, प्रह्लाद चरित्र, नृसिंह अवतार, वामन अवतार, श्रीराम एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कृष्ण बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा, महारास लीला, कंस वध, उद्धव गोपी संवाद एवं सुदामा चरित्र सहित अन्य प्रसंगों का वांचन किया जाएगा। 30 नवंबर सोमवार को कथा की पूर्णाहुति, हवन एवं तुलसी विवाह का आयोजन होगा। आयोजक पाटोदिया परिवार ने केकड़ी के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार शामिल होकर कथा श्रवण का लाभ लेने का आग्रह किया है।




