Tuesday, November 24, 2026
Home धर्म एवं संस्कृति गूंजी सुन्दरकाण्ड की चौपाईयां, अन्नकूट का लगाया भोग, प्रसाद लेने उमड़े श्रद्धालु

गूंजी सुन्दरकाण्ड की चौपाईयां, अन्नकूट का लगाया भोग, प्रसाद लेने उमड़े श्रद्धालु

केकड़ी: चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में श्रृंगारित देव प्रतिमाएं।

केकड़ी, 19 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां अजमेरी गेट के समीप पुराना अस्पताल परिसर स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर विविध धार्मिक कार्यक्रम हुए। दोपहर में पंडित पुरुषोत्तम शर्मा एण्ड पार्टी ने सुमधुर भजनों की स्वर लहरियों सुन्दरकाण्ड पाठ की चौपाईयों का वांचन किया। भोग व आरती के बाद कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम आयोजक जितेन्द्र सिंघवी, अभिनव सिंघवी ने आभार जताया।
केकड़ी: अन्नकूट का प्रसाद लेने उमड़ी भीड़।
इन्होंने किया सहयोग आयोजन में गौतम चन्द बग्गाणी, महावीर प्रसाद न्याती, राजेन्द्र धूपिया, ओमप्रकाश फतेहपुरिया, गणेश पोपटानी, जगदीश फतेहपुरिया, देवानन्द पोपटानी, विनित चौरड़िया, जतिन सिंघवी, चिराग अहीर, राजेन्द्र शर्मा, सुभाष न्याती, भंवरलाल मेड़तवाल, निहालचन्द मेड़तवाल, प्रहलाद तेली समेत अन्य ने सहयोग किया।