केकड़ी, 11 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री श्याम प्रेमी सेवा समिति एवं श्री पोकी नाडी विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में श्री श्याम बाबा का अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन हुए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा श्याम के दर्शन किए और सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। महोत्सव के दौरान श्री श्याम बाबा का आकर्षक एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया। वहीं मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। बाबा को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित कर अन्नकूट महोत्सव की परम्परा निभाई गई। महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा तथा श्रद्धालुओं में दर्शन एवं पूजा-अर्चना को लेकर विशेष उत्साह नजर आया।













