Sunday, November 22, 2026
Home धर्म एवं संस्कृति खाटू श्याम मंदिर में 20 नवंबर को धूमधाम से मनेगा बाबा श्याम...

खाटू श्याम मंदिर में 20 नवंबर को धूमधाम से मनेगा बाबा श्याम का जन्मोत्सव, निकलेगी भव्य निशान यात्रा

केकड़ी: खाटू श्याम की श्रृंगारित प्रतिमा (फाइल फोटो)

केकड़ी, 15 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): जन-जन की आस्था के प्रतीक पोकी नाड़ी बालाजी परिसर स्थित खाटू श्याम मंदिर में 20 नवंबर को बाबा श्याम का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। श्री श्याम प्रेमी सेवा समिति एवं पोकी नाड़ी बालाजी विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस भव्य धार्मिक आयोजन के तहत दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। जन्मोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। आयोजन के तहत बाबा श्याम, भगवान लक्ष्मीनारायण, बालाजी महाराज एवं देवाधिदेव महादेव का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। श्रृंगार की जिम्मेदारी अतुल धूपिया, पुरुषोत्तम सैनी एवं रामकिशोर बियानी को सौंपी गई है। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में भव्य आतिशबाजी की जाएगी तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। पोकी नाड़ी बालाजी विकास समिति के अध्यक्ष जसराज चौधरी ने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह 9 बजे चारभुजा मंदिर से विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी।

समिति उपलब्ध कराएगी निशान: समिति की ओर से श्रद्धालुओं को निशान उपलब्ध करवाए जाएंगे। निशान यात्रा पुरानी केकड़ी, लोढ़ा चौक, खिड़की गेट, सदर बाजार, घंटाघर, जूनिया गेट एवं जयपुर रोड होते हुए पोकी नाड़ी बालाजी परिसर स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। निशान यात्रा की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अनिल गोयल, प्रशांत सोनी, अभिषेक गोयल, शैलेश झंवर, आशीष बियानी, कमल भगतानी, गोलू सिंधी, हरीश कोडवानी, अजय तोषनीवाल, अमित गर्ग, मनीष नुवाल, विजय जैन, संजय मूंदड़ा, मोहित मोदी, हनुमान सोनी, श्याम विजय, गौतम जेतवाल एवं मयंक न्याति सहित अन्य कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। श्री श्याम प्रेमी सेवा समिति के अध्यक्ष चंचल कुमार चौकड़ीवाल ने बताया कि सायंकालीन आरती के तुरंत बाद बाबा श्याम की पावन ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी पुरुषोत्तम चास्टा एवं पारस जैन को दी गई है।

शाम को सजेगी भजन संध्या, गूंजेंगे बाबा के जयकारे: जन्मोत्सव के तहत शाम 7 बजे से विराट भजन संध्या आयोजित होगी। इसमें जयपुर की सुप्रसिद्ध भजन गायिका मीनू जायसवाल एवं गायक महेश खंडेलवाल बाबा श्याम के मधुर एवं भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर करेंगे। भजन संध्या की व्यवस्थाओं का दायित्व अभिषेक जैन, शेखर सोनी, किशोर जांगिड़, चंदन माहेश्वरी, आनंद जैन, राजकुमार लोधा एवं अंकित खूंटेटा को सौंपा गया है। रात्रि 12 बजे बाबा श्याम की आरती कर 108 किलो के विशाल मिल्क केक का भोग लगाया जाएगा। मिल्क केक की व्यवस्था लालाराम चौधरी, जीतू लक्षकार, पार्षद कैलाश चौधरी, गणेश शर्मा, सोहन माली, दीपक त्रिपाठी, सोनू शर्मा एवं हरिनारायण बिदा सहित कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।