केकड़ी, 17 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): माधवी महिला सेवा समिति की ओर से गोपाष्टमी का पर्व देवगांव गेट स्थित गौशाला में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समिति की महिलाओं ने गौमाता की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती उतारी तथा सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गौमाता को तिलक लगाकर पूजन किया तथा हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर गौसेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया। समिति अध्यक्ष कौशल्या गर्ग ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता को पूजनीय स्थान प्राप्त है। गौसेवा हमारी धार्मिक एवं सामाजिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। इस अवसर पर समिति सचिव अलका चौकड़ीवाल, प्रभा गर्ग, चंद्रकांता गर्ग, इंद्रा नुवाल, कैलाशी देवी सोनी सहित समिति की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।













