Wednesday, November 25, 2026
Home धर्म एवं संस्कृति धूमधाम से मनाया स्वामी रामचरण महाराज का प्राकट्य दिवस, भक्तों ने निकाली...

धूमधाम से मनाया स्वामी रामचरण महाराज का प्राकट्य दिवस, भक्तों ने निकाली रामधुनी

केकड़ी: स्वामी रामचरण महाराज की जयंती पर भजन कीर्तन करते श्रद्धालु।

केकड़ी, 23 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री रामद्वारा केकडी में रामस्नेही सम्प्रदाय के आद्याचार्य स्वामी श्री रामचरण जी महाराज का 304वां प्राकट्य दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पंच ग्रंथ का पाठ एवं भजन किया गया। शुक्रवार सुबह रामधुनी का आयोजन किया गया। जो सूरजपोल गेट, चारभूजा मंदिर, खिड़की गेट, घंटाघर, अजमेरी गेट, सरसड़ी गेट, विजयवर्गीय मोहल्ला, खाईगढ़, खाती मोहल्ला, माणक चौक होते हुए वापस रामद्वारा पहुंची। रामधुनी में महिलाएं एवं पुरुष भक्तगण भजनों के साथ नाचते गाते चल रहे थे। रामद्वारा पहुंचने पर अनुयायियों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।

 

ये रहे मौजूद इस दौरान काशीराम विजय, तुलसीराम विजय, भगवान शाक्य, चंद्रप्रकाश विजय, निरंजन तोषनीवाल, आशाराम मूणिया, हरिशंकर विजय सहित महिलाएं उपस्थित रही। रामद्वारा सत्संग सेवा समिति के आनन्दीराम सोमाणी ने बताया कि 26 फरवरी को अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के पीठाधीश्वर आचार्य का केकड़ी में भव्य मंगल प्रवेश होगा। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमे 500 ​महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल होगी।