Thursday, November 26, 2026
Home धर्म एवं संस्कृति हनुमान जयंती पर गूंजेगी मानस की चौपाइयां, बालाजी मंदिरों में होंगे विविध...

हनुमान जयंती पर गूंजेगी मानस की चौपाइयां, बालाजी मंदिरों में होंगे विविध आयोजन

श्री हनुमान जी महाराज

केकड़ी, 22 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शहर में हनुमान जयंती का पर्व मंगलवार को परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान शहर के विभिन्न बालाजी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना व भजन संध्या के साथ विविध कार्यक्रम होंगे। दोपहर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें विभिन्न अखाड़ों के युवक शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन करेंगे।

गीता भवन में होगा सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन इसी प्रकार श्रीरामचरित मानस मण्डल के तत्वावधान में गीता मार्ग स्थित गीता भवन में शाम 7.30 बजे से 251 आसन पर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में केकड़ी सहित अन्य जगहों से आने वाले श्रद्धालु भाग लेंगे। सुन्दरकाण्ड पाठ की शुरुआत से पहले रामचरितमानस की विधिवत पूजा अर्चना की जाएगी तथा पाठ के बाद सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण होगा।