केकड़ी, 15 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी के होनहार छात्र आदर्श जैन सिंहल को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की सेकंडरी परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट सफलता अर्जित करने पर ऑल इंडिया यंग जैना अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रख्यात दिगम्बर जैन संत मुनि क्षमासागर महाराज द्वारा प्रणीत संगठन विदिशा (मध्यप्रदेश) के मैत्री समूह की ओर से राजस्थान के सुप्रसिद्ध दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्रीमहावीरजी में आयोजित दो दिवसीय अभिनंदन समारोह के अंतर्गत प्रदान किया गया। गौरतलब है कि मुकेश व अंजना जैन के पुत्र छात्र आदर्श जैन सिंहल ने इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर केकड़ी शहर में उत्कृष्ट सफलता हासिल की।













