Wednesday, November 25, 2026
Home खेलकूद छात्राओं ने 14 स्वर्ण व 1 रजत पदक जीतकर बढ़ाया केकड़ी का...

छात्राओं ने 14 स्वर्ण व 1 रजत पदक जीतकर बढ़ाया केकड़ी का मान

केकड़ीः जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक विजेता छात्राएं।

केकड़ी, 2 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पटेल आदर्श विद्या निकेतन बालिका माध्यमिक विद्यालय केकड़ी की छात्राओं ने विद्या भारती संस्थान की ओर से ब्यावर में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में 14 स्वर्ण पदक एवं 1 रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्या माया ओझा ने बताया कि किशोर वर्ग 1500 मीटर दौड़ में शिवानी चौधरी, गोला फेंक एवं चेन गोला फेंक प्रतियोगिता में अंजली चौधरी, ऊंची कूद, लंबी कूद एवं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रियंका लोधा, 200 मीटर दौड़ एवं बाधा दौड़ में आरती शर्मा, रिले दौड़ में कोमल साहू, अमीषा चौधरी, आरती शर्मा एवं प्रियंका लोधा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। तीन कूद प्रतियोगिता में आरती शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार बाल वर्ग की 400 एवं 600 मीटर दौड़ में वर्षा शर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।