Tuesday, November 24, 2026
Home खेलकूद द वाइब्रेंट अकादमी में नवनिर्मित स्विमिंग पूल का उद्घाटन, राष्ट्रीय स्तर की...

द वाइब्रेंट अकादमी में नवनिर्मित स्विमिंग पूल का उद्घाटन, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के अनुरूप विकसित की सुविधा

केकड़ी: द वाइब्रेंट अकादमी में स्विमिंग पूल का उद्घाटन करते नौनिहाल।

केकड़ी, 06 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): द वाइब्रेंट अकादमी में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में नवनिर्मित स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया गया। खास बात यह रही कि विद्यालय के डायरेक्टर रितिक मेवाड़ा ने बच्चों के हाथों स्विमिंग पूल का उद्घाटन करवाकर उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार स्विमिंग पूल का निर्माण तैराकी के निर्धारित नियमों एवं मानकों को ध्यान में रखकर किया गया है, ताकि भविष्य में यहां राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं विकसित की जा सकें। इससे विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के साथ अपनी खेल प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा।

सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी: इस अवसर पर डायरेक्टर रितिक मेवाड़ा ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के अवसर प्रदान करना है। वहीं हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट करणी सिंह राठौड़ ने कहा कि खेल सुविधाएं विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यालय प्रबंधन की ओर से कुमार अनिल ने विश्वास जताया कि यह स्विमिंग पूल भविष्य में विद्यालय को तैराकी प्रतियोगिताओं के प्रमुख आयोजन केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक होगा।