Sunday, November 22, 2026
Home खेलकूद खो-खो में चमकी कोमल की प्रतिभा, वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में...

खो-खो में चमकी कोमल की प्रतिभा, वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में करेंगी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व

केकड़ी: कोमल कुमारी (फाइल फोटो)

केकड़ी, 27 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कोमल कुमारी रेगर का वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी खो-खो महिला प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 28 अक्टूबर 2026 से गुजरात स्थित पारुल यूनिवर्सिटी में होगा। कोमल प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर का प्रतिनिधित्व करेंगी। महाविद्यालय के खेल प्रभारी सत्य प्रकाश नामा ने बताया कि कोमल का चयन उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। छात्रा के चयन से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय परिवार ने कोमल को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।