Monday, November 23, 2026
Home खेलकूद जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न...

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न स्पर्धाओं में किया शानदार प्रदर्शन

केकड़ी: जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।

केकड़ी, 11 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम पायलट के तत्वावधान में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। सभी मुकाबले राजकीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता के तीसरे दिन 200 मीटर सेमीफाइनल, 800 मीटर फाइनल, 400 मीटर फाइनल, 200 मीटर फाइनल दौड़, 110 एवं 400 मीटर बाधा दौड़, 4×100 मीटर व 4×400 मीटर रिले फाइनल, लंबी कूद तथा हैमर थ्रो सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इसके अलावा दोनों आयु वर्गों में 5 किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता भी हुई।

व्यवस्थाओं का लिया जायजा: अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बहादुर सिंह शक्तावत ने प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और खिलाड़ियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद नैनवा ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने का आह्वान किया तथा आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों का आभार व्यक्त किया।सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अशोक कुमार जेतवाल एवं समाजसेवी डॉ. राजेंद्र लखेरा ने प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं की सराहना की। प्रतियोगिता प्रभारी एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार चौहान ने आयोजन की जानकारी दी।

इन्होंने किया सहयोग: प्रतियोगिता के संचालन में तकनीकी सलाहकार विष्णु आचार्य, अरविंद कुमार अग्रवाल, मनदीप सिंह, देवकरण सिंह, हुकमचंद परेवा, रतनलाल जाट, प्रधानाचार्य पारसमल जैन, राकेश दाधीच, देवकी गहन एवं खेल विशेषज्ञ सत्यप्रकाश नामा सहित शारीरिक शिक्षक गोपाल गुर्जर, महेश गुजराती, मदन मोहन परेवा, दिनेश चौहान, नरेंद्र सिंह भाटी, हीरालाल सामरिया, संजय आचार्य, महेश शर्मा, शकुंतला सागर, कमलेश कुमार बसेर, हेमंत कीर, रणजीत गुर्जर, स्नेहलता जोशी, गिरिराज खटीक, महेंद्र चौधरी, शिवजी राम मीणा, किशनलाल जाट, हेमराज मेघवंशी, जावेद छाबड़िया आदि का विशेष सहयोग रहा।