Monday, November 23, 2026
Home खेलकूद हॉकी में चमके सोनू मेघवंशी, वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए...

हॉकी में चमके सोनू मेघवंशी, वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

केकड़ी: सोनू मेघवंशी (फाइल फोटो)

केकड़ी, 04 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सावर रोड स्थित लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय के छात्र सोनू मेघवंशी ने हॉकी में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर महाराष्ट्र के पुणे स्थित सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। सोनू के इस उल्लेखनीय चयन से महाविद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, समस्त संकाय सदस्यों एवं महाविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि सोनू इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भी अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर महाविद्यालय एवं केकड़ी क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।