Sunday, November 22, 2026
Home खेलकूद GPL-08 में जोधपुर वारियर्स का दबदबा, बीकानेर ब्लास्टर्स को 13 रन से...

GPL-08 में जोधपुर वारियर्स का दबदबा, बीकानेर ब्लास्टर्स को 13 रन से हराकर खिताब पर जमाया कब्जा

केकड़ी: GPL-08 क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथि।

केकड़ी, 05 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान के राजकीय नर्सिंग महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता GPL–08 (GCON Premier League) का फाइनल मुकाबला गुरुवार को पटेल स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में जोधपुर वारियर्स ने बीकानेर ब्लास्टर्स को 13 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में राजस्थान के 26 राजकीय नर्सिंग महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में जोधपुर वारियर्स के हातिम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 रन बनाए तथा 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। विजेता जोधपुर वारियर्स को ट्रॉफी एवं 31,551 रुपए तथा उपविजेता बीकानेर ब्लास्टर्स को ट्रॉफी एवं 21,551 रुपए की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

विजेताओं को किया सम्मानित: समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता शिवांगी नर्सिंग अकेडमी के निदेशक शिवराज सिंह राठौड़ ने की। मुख्य अतिथि MLD शिक्षण संस्थान के निदेशक अविनाश दुबे तथा अति विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एवं पूर्व नर्सिंग अधीक्षक राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी गोपाल लाल वर्मा रहे। विशिष्ट अतिथियों में MLD नर्सिंग संस्थान के प्राचार्य सुनील साहू, लीलादेवी शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. राजेंद्र लखारा, फिजिशियन एवं समाजसेवी डॉ. जे.एल. मेघवाल, नर्सिंग अधीक्षक मदन लाल आलोरिया, हाडा स्पोर्ट्स अकादमी के रोहित हाडा एवं समाजसेविका सीमा चौधरी शामिल रहे। संस्था प्रभारी कन्हैया टेलर भी उपस्थित रहे। अतिथियों का आयोजन समिति की ओर से साफा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

केकड़ी: GPL-08 क्रिकेट प्रतियोगिता की उप विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथि।

इन्होंने किया सहयोग: आयोजन में सहायक लेखाधिकारी मोनू पायक तथा GMNI स्टाफ के अंकित उपाध्याय, समता गुर्जर, दुर्गेश गुर्जर, दिलीप साहू एवं शिवराज मीणा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों विनोद मीणा, कृष्ण मुरारी लोधा, मोहम्मद जावेद, सरवन मीणा, पायलेट चौधरी, चेतन कुमावत, मोनू कुमावत, साहिल संकेत, युकेश धनवंत एवं अमित सैनी का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थी पुरुषोत्तम शर्मा ने किया। अंत में संस्था प्रभारी कन्हैया टेलर ने सभी अतिथियों, आयोजन समिति एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।