Monday, November 23, 2026
Home सामाजिक स्वराज संदेश संवाद पदयात्रा का किया स्वागत, महात्मा गांधी व विनोबा भावे...

स्वराज संदेश संवाद पदयात्रा का किया स्वागत, महात्मा गांधी व विनोबा भावे की जीवनी आत्मसात करने पर दिया बल

केकड़ीः स्वराज संदेश संवाद पदयात्रियों का स्वागत करते पालिका अध्यक्ष साहू एवं अन्य।

केकड़ी, 26 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): महात्मा गांधी और विनोबा भावे के स्वराज के संदेशों को अपने अनुभवों के साथ जन जन तक पहुंचाने के लिए विनोबा भावे की जयंती पर बांसवाड़ा से जयपुर के लिए रवाना हुई स्वराज संदेश संवाद पदयात्रा रविवार को केकड़ी पहुंची। यहां नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू के नेतृत्व में पदयात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। वाग्धारा संस्था के सचिव जयेश जोशी ने युवाओं आगे आकर अपनी बात कहने और पहल करने के लिए प्रेरित किया। पदयात्रा में लगभग 125 महिला पुरुष शामिल है। यह पदयात्रा गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर को जयपुर पहुंचेगी। इस मौके पर पार्षद रमाकांत दाधीच, रतन पंवार, इंसाफ अली शोरगर समेत अनेक जने मौजूद रहे।