Sunday, November 22, 2026
Home सामाजिक खुशियों से महके घुमंतू परिवारों के चेहरे, भारत विकास परिषद ने बांटी...

खुशियों से महके घुमंतू परिवारों के चेहरे, भारत विकास परिषद ने बांटी दीपावली की खुशियां

केकड़ी: घुमंतू परिवारों को उपहार भेंट करते भाविप के सदस्य।

केकड़ी, 02 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी की ओर से दीपावली के अवसर पर सेवा एवं सामाजिक सरोकार की अनूठी पहल करते हुए शहर के आसपास गांवों एवं जंगलों में निवासरत घुमंतू परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की गईं। इस दौरान परिषद सदस्यों ने परिवारों के बीच पहुंचकर उन्हें मिठाई, दीपक, फूलमाला एवं लक्ष्मी पूजन सामग्री के किट वितरित किए तथा दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस सेवा कार्य में शाखा अध्यक्ष बहादुर सिंह शक्तावत, सचिव रामनिवास जैन, सेवा संयोजक नंदलाल गर्ग, वरिष्ठ सदस्य सुभाष भाल एवं निहालचंद मेड़तवाल ने सक्रिय सहयोग किया। वहीं प्रांतीय सेवा संयोजक सर्वेश विजय तथा प्रांतीय जिला अजमेर सह समन्वयक कैलाश चंद जैन का विशेष सहयोग रहा।