Sunday, November 22, 2026
Home सामाजिक दीपावली स्नेह मिलन में झलकी भारतीय संस्कृति की छटा, महिलाओं ने पारंपरिक...

दीपावली स्नेह मिलन में झलकी भारतीय संस्कृति की छटा, महिलाओं ने पारंपरिक खेलों का लिया आनंद

केकड़ी: हवन यज्ञ में आहूतियां देती भाविप की महिला सदस्याएं।

केकड़ी, 16 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी की महिला सदस्यों की ओर से रविवार को दीपावली स्नेह मिलन एवं संस्कृति सप्ताह का आयोजन संस्कार संयोजिका आभा बेली के निवास पर हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन किया। सभी को तिलक लगाकर एवं उपरना ओढ़ाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। संस्कार संयोजिका आभा बेली के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक यज्ञ किया गया, जिसमें महिलाओं ने आहुतियां अर्पित कीं। इसके बाद आरती, भजन एवं सामूहिक सुंदरकांड पाठ हुआ। नवंबर माह में जन्मदिन मनाने वाली महिलाओं को भी शुभकामनाएं दी गईं।

पारं​परिक खेलों में दिखाया उत्साह: कार्यक्रम के दौरान चिरमी, चौपड़ एवं चंगा-पो सहित विभिन्न पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आपसी प्रेम-सौहार्द का सुंदर संगम देखने को मिला। इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष बहादुर सिंह शक्तावत, प्रांतीय पदाधिकारी सर्वेश विजय, दिनेश वैष्णव, संस्कार संयोजिका आभा बेली, महिला संयोजिका अंजू विजय, सरोज नरूका, राधा विजय, मंजू माहेश्वरी, मंजू गर्ग, ईश्वरी होतचंदानी, मधुलिका दाधीच, सरिता विजय, अक्षय बाला कोठारी एवं ललिता वैष्णव सहित अन्य महिला सदस्य उपस्थित रहीं।