केकड़ी, 16 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती के अवसर पर लायंस क्लब केकड़ी की ओर से गौसेवा का पुनीत कार्य किया गया। इस दौरान जगदीश स्वरूप मेवाड़ा के सौजन्य से बढ़ते कदम गोशाला में चारे की दो ट्रॉलियां तथा बड़े तालाब स्थित बालाजी मंदिर परिसर में एक ट्रॉली चारा भेंट किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष दिनेश स्वरूप मेवाड़ा ने कहा कि ऐसे सेवा कार्यों से समाज में जीवदया, करुणा एवं मानवता की भावना मजबूत होती है। लायंस क्लब सदैव सेवा गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम में क्लब प्रशासक दिनेश चंद्र गर्ग, सचिव विकास माहेश्वरी, जगदीश फतेहपुरिया, नरेंद्र मेवाड़ा, निलेश मेवाड़ा, जितेंद्र मेवाड़ा एवं नीरज जांगिड़ उपस्थित रहे।













