Monday, November 23, 2026
Home राजनीति केकड़ी पंचायत समिति में भाजपा का दबदबा, 15 में से 8 सीटों...

केकड़ी पंचायत समिति में भाजपा का दबदबा, 15 में से 8 सीटों पर जमाया कब्जा, अब प्रधान की कुर्सी पर चार दावेदारों की नजर

कार्यालय पंचायत समिति केकड़ी (फाइल फोटो)

केकड़ी, 20 नवंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी पंचायत समिति चुनाव के नतीजों ने क्षेत्र की सियासत की नई तस्वीर सामने ला दी है। पंचायत समिति के 15 वार्डों के चुनाव में भाजपा ने 8 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बढ़त हासिल की है, जबकि कांग्रेस के खाते में 7 सीटें आई हैं। वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) अपना खाता खोलने में भी नाकाम रही। चुनाव परिणामों के साथ ही पंचायत समिति की सत्ता को लेकर राजनीतिक समीकरण भी स्पष्ट हो गए हैं। भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर प्रधान पद की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। यहां प्रधान पद के लिए कुल 4 दावेदारों के नाम सामने आ रहे है। चारों दावेदारों ने अपने पक्ष में कवायद तेज कर दी है। सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी इसका फैसला जल्दी ही होने के आसार है।

भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी: चुनाव परिणामों में भाजपा ने 8 सीटें जीतकर पंचायत समिति में सबसे बड़े दल के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। कांग्रेस ने भी 7 सीटों पर जीत हासिल कर कड़ी टक्कर दी, लेकिन बहुमत से एक कदम पीछे रह गई। अब पंचायत समिति की सत्ता की कमान किसके हाथों में होगी, इसका औपचारिक फैसला 27 नवंबर को होने वाले प्रधान चुनाव में होगा। भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने से प्रधान पद पर पार्टी का दावा मजबूत है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में अब प्रधान पद के संभावित दावेदारों और पार्टी के भीतर चल रही रणनीतिक कवायद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

वार्डवार चुनाव परिणाम: वार्ड संख्या 1 से भाजपा की यामिनी चौहान, वार्ड संख्या 2 से भाजपा के हनुमान धाकड़, वार्ड संख्या 4 से कांग्रेस की सोनिया कुमारी बैरवा, वार्ड संख्या 5 से कांग्रेस के नौरत हरिजन, वार्ड संख्या 6 से भाजपा की जोना जाट, वार्ड संख्या 7 से कांग्रेस की शांतिदेवी कुमावत, वार्ड संख्या 8 से भाजपा के गजराज कीर, वार्ड संख्या 9 से कांग्रेस की रेणु बैरवा तथा वार्ड संख्या 10 से कांग्रेस के सीताराम मीणा विजयी रहे। इसी प्रकार वार्ड संख्या 11 से कांग्रेस की रामकन्या कुमावत, वार्ड संख्या 12 से कांग्रेस के मनीष कुमार रेगर, वार्ड संख्या 13 से भाजपा के इन्द्रनारायण गुर्जर, वार्ड संख्या 14 से भाजपा की प्रियदर्शिनी शेखावत तथा वार्ड संख्या 15 से भाजपा की रैना सैनी ने जीत दर्ज की। वार्ड संख्या 3 से भाजपा की प्रकाश कंवर निर्विरोध निर्वाचित हुईं है।

वार्ड 1 — भाजपा की यामिनी चौहान
वार्ड 2 — भाजपा के हनुमान धाकड़
वार्ड 3 — भाजपा की प्रकाश कंवर (निर्विरोध निर्वाचित)
वार्ड 4 — कांग्रेस की सोनिया कुमारी बैरवा
वार्ड 5 — कांग्रेस के नौरत हरिजन
वार्ड 6 — भाजपा की जोना जाट
वार्ड 7 — कांग्रेस की शांतिदेवी कुमावत
वार्ड 8 — भाजपा के गजराज कीर
वार्ड 9 — कांग्रेस की रेणु बैरवा
वार्ड 10 — कांग्रेस के सीताराम मीणा
वार्ड 11 — कांग्रेस की रामकन्या कुमावत
वार्ड 12 — कांग्रेस के मनीष कुमार रेगर
वार्ड 13 — भाजपा के इन्द्रनारायण गुर्जर
वार्ड 14 — भाजपा की प्रियदर्शिनी शेखावत
वार्ड 15 — भाजपा की रैना सैनी