केकड़ी, 20 नवंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी पंचायत समिति चुनाव के नतीजों ने कई वार्डों में दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले। कहीं प्रत्याशी ने 875 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की, तो कहीं जीत-हार का फैसला महज एक वोट से हुआ। वार्ड संख्या 2 में भाजपा प्रत्याशी हनुमान धाकड़ ने कांग्रेस प्रत्याशी को सिर्फ एक वोट से हराकर जीत दर्ज की, जबकि वार्ड संख्या 4 में कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया कुमारी बैरवा ने 875 वोटों के सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की। वार्ड संख्या 3 में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। आइए जानते हैं पंचायत समिति के सभी 15 वार्डों का प्रत्याशीवार चुनाव परिणाम और जीत-हार का अंतर।

वार्डवार विस्तृत चुनाव परिणाम
वार्ड संख्या 1
विजेता: यामिनी चौहान (भाजपा) — 2191 वोट
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: लोकेश सैन (कांग्रेस) — 1433 वोट
जीत का अंतर: 758 वोट
वार्ड संख्या 2
विजेता: हनुमान धाकड़ (भाजपा) — 1584 वोट
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: गलोल देवी (कांग्रेस) — 1583 वोट
जीत का अंतर: महज 1 वोट
वार्ड संख्या 3
विजेता: प्रकाश कंवर (भाजपा) — निर्विरोध निर्वाचित
वार्ड संख्या 4
विजेता: सोनिया कुमारी बैरवा (कांग्रेस) — 1954 वोट
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: रामप्यारी बैरवा (भाजपा) — 1079 वोट
जीत का अंतर: 875 वोट
वार्ड संख्या 5
विजेता: नोरत हरिजन (कांग्रेस) — 1918 वोट
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: मदन बैरवा (भाजपा) — 1184 वोट
जीत का अंतर: 734 वोट
वार्ड संख्या 6
विजेता: जोना जाट (भाजपा) — 1974 वोट
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: समोक देवी गुर्जर (कांग्रेस) — 1375 वोट
जीत का अंतर: 599 वोट
वार्ड संख्या 7
विजेता: शांतिदेवी कुमावत (कांग्रेस) — 1450 वोट
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: गुमानी देवी (भाजपा) — 1020 वोट
जीत का अंतर: 430 वोट
वार्ड संख्या 8
विजेता: गजराज कीर (भाजपा) — 2045 वोट
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: सोनू देवी (कांग्रेस) — 1729 वोट
जीत का अंतर: 316 वोट
वार्ड संख्या 9
विजेता: रेणु बैरवा (कांग्रेस) — 1262 वोट
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: सुगना देवी (भाजपा) — 1055 वोट
जीत का अंतर: 207 वोट
वार्ड संख्या 10
विजेता: सीताराम मीणा (कांग्रेस) — 1114 वोट
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: गोपाल मीणा (भाजपा) — 933 वोट
जीत का अंतर: 181 वोट
वार्ड संख्या 11
विजेता: रामकन्या कुमावत (कांग्रेस) — 1272 वोट
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: किरण कुमावत (भाजपा) — 1072 वोट
जीत का अंतर: 200 वोट
वार्ड संख्या 12
विजेता: मनीष कुमार रेगर (कांग्रेस) — 1502 वोट
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: हंसराज मेघवंशी (भाजपा) — 1053 वोट
जीत का अंतर: 449 वोट
वार्ड संख्या 13
विजेता: इन्द्रनारायण गुर्जर (भाजपा) — 828 वोट
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: अभिषेक शर्मा (आरएलपी) — 667 वोट
जीत का अंतर: 161 वोट
वार्ड संख्या 14
विजेता: प्रियदर्शिनी शेखावत (भाजपा) — 2341 वोट
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: शिमला शर्मा (कांग्रेस) — 1586 वोट
जीत का अंतर: 755 वोट
वार्ड संख्या 15
विजेता: रैना सैनी (भाजपा) — 1738 वोट
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: पूजा माली (कांग्रेस) — 1399 वोट जीत का अंतर: 339 वोट













