Tuesday, November 24, 2026
Home शासन प्रशासन आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते चार घण्टे बंद रहेगी बिजली

आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते चार घण्टे बंद रहेगी बिजली

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 6 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते 7 अक्टूबर शुक्रवार को कस्बे के विभिन्न इलाकों में चार घण्टे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अजमेर विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता धनराज मीणा ने बताया कि शुक्रवार को 11 केवी बघेरा रोड फीडर पर आवश्यक कार्य किया जाएगा। इसके कारण विकास नगर, बालाजी नगर, भट्टा कॉलोनी, मदीना मस्जिद, बघेरा रोड से बाबा की कुटिया तक, उत्तम नगर, बाइपास, बघेरा रोड आदि इलाकों में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।