Tuesday, November 24, 2026
Home राजनीति केन्द्र सरकार की योजनाओं से कराया अवगत, एकजुटता का बताया महत्व

केन्द्र सरकार की योजनाओं से कराया अवगत, एकजुटता का बताया महत्व

केकड़ी: भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी डॉ. कायनात काजी का स्वागत करती भाजपा कार्यकर्ता।

केकड़ी, 29 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी डॉ कायनात काजी के केकड़ी आगमन पर भाजपा शहर मण्डल महिला मोर्चा की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा शहर मण्डल अध्यक्ष अनिता राठी ने की। महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए काजी ने केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा संगठन की आगामी कार्ययोजना के बारे में बताया। इस मौके पर महिला मोर्चा की देहात जिला अध्यक्ष मुकेश कंवर, महामंत्री इन्दु मित्तल, उपाध्यक्ष राजेश्वरी यादव व पूनम कंवर राजावत, आशा कंवर राठौड़, आईटी प्रभारी खुशबू घारू, सरवाड़ शहर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा तापड़िया, केकड़ी पार्षद काली देवी, पूर्व शहर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चित्रा व्यास, शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, ईशा घारू, सीता देवी, खुशबू, सुमित्रा, रेणु, गायत्री, पार्वती, सीमा, आगामी, आनंदी, शीतल, प्रेमलता, सुशीला समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।