Tuesday, November 24, 2026
Home शासन प्रशासन चार घण्टे बंद रहेगी बिजली सप्लाई, शहर का बड़ा हिस्सा होगा प्रभावित

चार घण्टे बंद रहेगी बिजली सप्लाई, शहर का बड़ा हिस्सा होगा प्रभावित

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 12 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को केकड़ी शहर के अनेक इलाकों में चार घण्टे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता मुकेश मीणा ने बताया कि शुक्रवार को 11 केवी फीडर भैरूगेट पर आवश्यक कार्य किया जाएगा। जिसके चलते ब्यावर रोड, ब्यावर रोड चौराहा, चारभुजा कॉलोनी, विकास नगर, राधाकृष्ण कॉलोनी, आरके कॉलोनी, लवकुश कॉलोनी, हरि कॉलोनी, सरसड़ी गेट, बड़ा गुवाड़ा, कादेड़ा रोड चौराहा, द्वारकाधीश कॉलोनी, रामबाड़ी, दुर्गापुरा कॉलोनी, गणपति नगर, हरिजन बस्ती, कादेड़ा रोड, बढ़ते कदम गोशाला, मालवीय नगर, जया कॉलोनी, सूर्य कॉलोनी, सावर रोड आदि इलाकों में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।