Tuesday, November 24, 2026
Home राजनीति जोश—खरोश के साथ अजमेर रवाना हुए बीजेपी कार्यकर्ता

जोश—खरोश के साथ अजमेर रवाना हुए बीजेपी कार्यकर्ता

जन आक्रोश रैली में लेंगे भाग

केकड़ी। भारतीय जनता पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ता बुधवार को अजमेर में आयोजित जन आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए जोश—खरोश के साथ रवाना हुए। अजमेर रवानगी से पहले भाजपा कार्यकर्ता नगर पालिका के सामने एकत्रित हुए। यहां भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, अनिल मित्तल आदि ने भाजपा कार्यकर्ताओं के काफिले को भाजपा की झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल, शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी, मण्डल महामंत्री रामबाबू सागरिया व कमल सांखला, वीरभद्र सिंह बघेरा, राम अवतार सिखवाल, दशरथ साहू, पार्षद लोकेश साहू, मिश्रिलाल डसाणियां, मनोज कुमावत, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, जिला महामंत्री इन्दु मित्तल, जिला मंत्री दमयन्ती जोशी, अध्यक्ष अनिता राठी, महामंत्री सीमा जेतवाल समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।