केकड़ी, 13 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष समरवीर सिंह शक्तावत शनिवार को पदभार ग्रहण करेंगे। पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में दोपहर एक बजे आयोजित होने वाले समारोह में पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सागर शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू, सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष धर्मीचन्द न्याती, कांग्रेस नेता मोहम्मद सईद नकवी, रतन पंवार, धनेश जैन, रमाकान्त दाधीच, सांवरलाल गुर्जर, नौरतमल तेली, रोहित सिंह चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समरवीर सिंह शक्तावत शनिवार को संभालेंगे पदभार, डॉ. रघु शर्मा एवं सागर शर्मा रहेंगे मौजूद
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप












