Tuesday, November 24, 2026
Home शासन प्रशासन पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने संभाला पदभार, अपराधों पर नियंत्रण करने की...

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने संभाला पदभार, अपराधों पर नियंत्रण करने की जताई प्रतिबद्धता

आईपीएस मनीष त्रिपाठी, जिला पुलिस अधीक्षक, केकड़ी

केकड़ी, 06 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी जिले के नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस मनीष त्रिपाठी ने शुक्रवार को विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वे इंटेलिजेंस जयपुर में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे थे। पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण करना, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना और शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के मुताबिक काम करना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य, पुलिस उप अधीक्षक संजय सिंह चम्पावत समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।