Tuesday, November 24, 2026
Home राजनीति प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत व सचिन पायलट का केकड़ी दौरा तय, कांग्रेस...

प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत व सचिन पायलट का केकड़ी दौरा तय, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा के समर्थन में करेंगे आमसभा

20 नवम्बर को पटेल मैदान में होगी आमसभा

प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत व सचिन पायलट (फाइल फोटो)

केकड़ी, 18 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट 20 नवम्बर को केकड़ी आएंगे। वे यहां कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा के समर्थन में सुबह 10 बजे पटेल मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत ने बताया कि सभा को लेकर पटेल मैदान में युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही है। आमसभा की व्यवस्था के लिए प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

डॉ. रघु शर्मा (फाइल फोटो)

हैलीकॉप्टर से आएंगे तीनों नेता नगर कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत जैन ने बताया कि तीनों नेता अजमेर रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय में बनाए गए अस्थाई हैलीपेड पर उतरेंगे। यहां से उन्हें रोड शो के साथ सभा स्थल पटेल मैदान लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी के केकड़ी आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता युवा नेता धनेश जैन ने बताया कि प्रियंका गांधी का कार्यक्रम तय होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए है। केकड़ी आगमन के दौरान तीनों नेताओं का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। आमसभा में केकड़ी शहर सहित क्षेत्र के अनेक गांवों के लोग शामिल होंगे। गांवों में लोगों को पीले चावल बांटकर आमसभा में आने का न्योता दिया जा रहा है।