Tuesday, November 24, 2026
Home राजनीति भाजपा महिला मोर्चा ने किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

भाजपा महिला मोर्चा ने किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते भाजपा कार्यकर्ता।

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा केकड़ी शहर मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत माली मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर तीन आंगनबाड़ी केंद्र संचालिकाओ का माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया तथा आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों को बिस्किट व टॉफियां वितरित की गई। इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, महामंत्री कमल सांखला, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, जिला मंत्री दमयंती जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता राठी, महामंत्री सीमा जेतवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, पार्षद मनोज कुमावत व केसी चौधरी, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, एससी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीराम आचार्य, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।