Tuesday, November 24, 2026
Home शासन प्रशासन मंगलवार को यहां होगा आवश्यक कार्य, चार घण्टे बंद रहेगी बिजली

मंगलवार को यहां होगा आवश्यक कार्य, चार घण्टे बंद रहेगी बिजली

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 10 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते 11 अक्टूबर मंगलवार को कस्बे के विभिन्न इलाकों में चार घण्टे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अजमेर विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता धनराज मीणा ने बताया कि मंगलवार को 11 केवी सूरजपोल गेट फीडर पर आवश्यक कार्य किया जाएगा। इसके कारण सूरजपोल गेट, मण्डा का रास्ता, पथवारी का रास्ता, माणक चौक, रामद्वारा, बड़ गणेश मंदिर, गुजराती मोहल्ला, खाई डोला, खाती मोहल्ला, हरिजन बस्ती, रेगर मोहल्ला, पुराना कोटा रोड, भैरूगेट, ज्योतिबा फूले सर्किल, बाबा रामदेव कॉलोनी आदि इलाकों में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।