Monday, November 23, 2026
Home शासन प्रशासन मूल्य नियंत्रण में सहायक है फसल कटाई प्रयोग

मूल्य नियंत्रण में सहायक है फसल कटाई प्रयोग

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) पंचायत समिति सभागार मे मंगलवार को केकड़ी, सावर एवं सरवाड़ तहसील क्षेत्र के लिए फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी लोकेश शास्त्री ने फसल कटाई प्रयोग का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि जिला स्तर, राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर फसल के उत्पादन का पूर्वानुमान लगाने में उपरोक्त विधि काम मे ली जाती है। जिससे सम्बंधित फसल का समय रहते आयात व निर्यात करने में आसानी रहती है। यह तकनीक मूल्य नियंत्रण में भी सहायक होती है। शास्त्री ने फसल कटाई प्रयोग की विस्तृत जानकारी के साथ कृषि औजारों, बीजों, खाद व कीटनाशक के बारे में भी बताया। प्रशिक्षण में एन.एस.एस.सो. विभाग से राम निवास मीणा, जिला आर्थिक एवम्‌ सांखियकी विभाग अजमेर से मुरलीधर दायमा व क्षेत्र के कृषि अधिकारी, सभी तहसील के भू—अभिलेख निरीक्षक, सहायक कृषि अधिकारी, पटवारी एवं कृषि पर्यवेक्षक मौजूद रहे।