Wednesday, November 25, 2026
Home राजनीति युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन के स्वागत में उमड़े कांग्रेसी, 21...

युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन के स्वागत में उमड़े कांग्रेसी, 21 किलो की माला पहनाकर भेंट की तलवार

केकड़ी: युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन को तलवार भेंट करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

केकड़ी, 28 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन का कोटा से अजमेर जाते समय रविवार को यहां ब्यावर रोड चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की व श्रीनिवासन का 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें साफा बंधवाया व तलवार भी भेंट की। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव नवल दाधीच, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केसरलाल चौधरी, रामधन सैनी, नदीम अख्तर, कृष्ण गोपाल परेवा, रतन पंवार, दिनेश मेवाड़ा, सोनू सम्राट समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।