Monday, November 23, 2026
Home शासन प्रशासन रखरखाव के चलते चार घण्टे बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति, अनेक गांव होंगे...

रखरखाव के चलते चार घण्टे बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति, अनेक गांव होंगे प्रभावित

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 15 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते केकड़ी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रविवार को चार घण्टे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता दीपाराम बलाई ने बताया कि रविवार को 33 केवी कालेड़ा ग्रिड़ पर आवश्यक कार्य किया जाएगा। इस कारण कोहड़ा, कालेड़ा, मोलकिया, धून्धरी, सलारी, तसवारिया, तितरिया, मानखण्ड़, रूपनिवास, मण्डा, नाईखेड़ा, बोगला आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति सुबह 7 से 11 बजे तक बंद रहेगी।