Tuesday, November 24, 2026
Home राजनीति संगठन की मजबूती के लिए उदार मन से समर्पण करें भाजपा कार्यकर्ता

संगठन की मजबूती के लिए उदार मन से समर्पण करें भाजपा कार्यकर्ता

केकड़ी। भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा व समर्पण निधि संयोजक महेंद्र सिंह मझेवला सोमवार को अल्प प्रवास पर केकड़ी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केकडी उपखण्ड के मण्डल अध्यक्षों व प्रमुख कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर समर्पण निधि के दूसरे चरण को व्यवस्थित तरीके से चलाने का आव्हान किया। भूतडा ने कहा कि समर्पण निधि के लक्ष्य से घबराना नहीं है। अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने से इसे आसान बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को उदार मन से समर्पण करना चाहिए। इस दौरान भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका व पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत ने समर्पण राशि के चेक सौंपे। इस मौके पर समर्पण निधि जिला सह संयोजक राव वीरभद्र सिंह, केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, ब्रह्माणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, बावन माता मंडल अध्यक्ष कालूराम माली, गणेश चौकी मंडल के महेश शर्मा, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी, केकडी समर्पण निधि संयोजक मनोज कुमावत, सह संयोजक लोकेश साहू व राजेन्द्र चौधरी, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष राजवीर हावा व इंद्र नारायण गुर्जर, गणेश शर्मा, देवेंद्र सिंह हरपुरा, योगराज सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।