Tuesday, November 24, 2026
Home राजनीति सफलता प्राप्त करने के लिए एकजुटता जरुरी, संगठन हित सर्वोपरि…

सफलता प्राप्त करने के लिए एकजुटता जरुरी, संगठन हित सर्वोपरि…

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता राजपाल सिंह शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट थोथी घोषणाओं का पिटारा है। इससे किसी का भला होने वाला नहीं है। कृषि बजट में कर्ज माफी का नाम तक नहीं लिया गया। पहले की गई अनेक घोषणाएं आज तक क्रियान्वयन की बाट जोह रही है। वे गुरुवार को अजमेर रोड स्थित विनायक वाटिका में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुखातिब थे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन हित में एकजुटता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, जयपुर ग्रैटर नगर निगम के उप महापौर पुनीत कर्णावट, केकड़ी विधानसभा प्रत्याशी व भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, केकड़ी पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़, जयपुर ग्रेटर नगर निगम की विद्युत समिति की चेयरमैन सुखप्रीत बंसल, बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, केकड़ी शहर मंडल महामंत्री विजयवर्गीय रामबाबू सागरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराज मेहरचंदानी, पार्षद लोकेश साहू, युवा नेता दशरथ साहू, किसान मोर्चा शहर मंडल महामंत्री दिनेश नागा, गणेश पाराशर, बजरंग मंडल महामंत्री नारायण प्रजापत समेत जयपुर ग्रेटर नगर निगम के कई पार्षद एवं केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।