Monday, November 23, 2026
Home राजनीति स्थानीय जनसमस्याओं का समाधान करने की मांग, भाजपा ने किया प्रदर्शन

स्थानीय जनसमस्याओं का समाधान करने की मांग, भाजपा ने किया प्रदर्शन

उपखण्ड कार्यालय में ज्ञापन सौंपने जाते भाजपा कार्यकर्ता।

केकड़ी, 27 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को रैली निकाल कर प्रदर्शन किया गया तथा उपखण्ड कार्यालय पहुंच कर स्थानीय जन समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया गया। भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका के नेतृत्व में तीनबत्ती चौराहे से रैली के रूप में उपखण्ड कार्यालय पहुंचे भाजपाईयों ने तहसीलदार राहुल पारीक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्थानीय समस्याओं से अवगत कराते हुए इनके समाधान की मांग की गई। इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, बावन माता मंडल अध्यक्ष कालूराम फौजी, गणेश चौकी कादेड़ा मंडल संयोजक महेश शर्मा, एससी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश बोयत, शहर महामंत्री विजयवर्गीय रामबाबू सागरिया, महामंत्री कन्हैयालाल विजयवर्गीय, महावीर सैन, राव वीरभद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राजराजेश्वर व्यास, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्रीराम आचार्य, एससी मोर्चा अध्यक्ष महेश नायक, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष विनोद गोठरवाल, पार्षद  मिश्रीलाल डसाणियां, सुरेश साहू, नरेंद्र पारीक, दशरथ साहू, रोहित जांगिड़, सूरज वैष्णव, महावीर सैन सांकरिया, किशन लाल मीणा, ललित चौधरी, प्रभु नाथ योगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।