Wednesday, November 25, 2026
Home शासन प्रशासन केकड़ी: बुधवार को यहां रहेगी बिजली कटौती

केकड़ी: बुधवार को यहां रहेगी बिजली कटौती

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 4 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते 5 अक्टूबर बुधवार को केकड़ी कस्बे की विभिन्न कॉलोनियों में 4 घण्टे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। अजमेर विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता धनराज मीणा ने बताया कि 5 अक्टूबर को 11 केवी अजगरा फीडर पर आवश्यक कार्य किया जाएगा। जिसके चलते कल्याण कॉलोनी, चंद्रप्रभु नगर, तुलसी नगर, राजकीय चिकित्सालय, कृषि विभाग, आरटीओ ऑफिस, अजमेर रोड, जगदीशपुरा आदि इलाकों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।