Tuesday, November 24, 2026
Home शासन प्रशासन जिला मुख्यालय के अधिकतर इलाकों में तीन घण्टे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति,...

जिला मुख्यालय के अधिकतर इलाकों में तीन घण्टे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति, अनेक गांव भी होंगे प्रभावित

रखरखाव के चलते सुबह 7 से 10 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 11 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते केकड़ी जिला मुख्यालय के कई इलाकों समेत विभिन्न गांवों में शनिवार को बिजली आपूर्ति तीन घण्टे बाधित रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता धनराज मीणा ने बताया कि शनिवार को 33/11 केवी सब स्टेशन केकड़ी पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिसके चलते 11 केवी फीडर अजगरा, धुवालियां, माइक्रो कचहरी, उद्योग, भैरूगेट व उगाई से जुड़े जगदीशपुरा, कल्याण कॉलोनी, चन्द्रप्रभु नगर, शांतिनाथ नगर, तुलसी नगर, बजाज कॉलोनी, राजकीय महाविद्यालय, राजकीय जिला चिकित्सालय, नवीन तहसील, आरटीओ आफिस, अजमेर रोड, मास्टर कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, शास्त्री नगर, गोपालपुरा, कृष्णा नगर, राजपुरा रोड, अशोक नगर, अम्बेडकर छात्रावास, प्रकाश कॉलोनी, काजीपुरा इलाके में सुबह 7 से 10 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

यहां भी बंद रहेगी बिजली इसी प्रकार तुलसी पैलेस, जगदम्बा कॉलोनी, जयपुर रोड, महावीर नगर, जैन कॉलेज, नन्द नगर, बोहरा कॉलोनी, दण्ड का रास्ता, जूनियां गेट, सापण्दा रोड, पटेल स्कूल, सिंधी कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, अहिंसा नगर, ब्यावर रोड, चारभुजा कॉलोनी, लवकुश कॉलोनी, बस स्टैण्ड, मालवीय नगर, प्रिया कॉलोनी, सावर रोड बाईपास, नगर पालिका, पटेल मैदान, कोर्ट परिसर, तेलियान मंदिर, अजमेरी गेट, कटला मस्जिद, अस्थल मोहल्ला, खिड़की गेट, सरसड़ी गेट, लोढ़ा चौक व तेली मोहल्ला एवं ग्राम सरसड़ी, उगाई, उगानखेड़ा, मेवदाखुर्द आदि गांवों में भी सुबह 7 से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।