Monday, November 23, 2026
Home राजनीति कांग्रेस सरकार पर बरसे बीजेपी नेता, बोले—अधूरे रहे सारे वादे, अपराधों का...

कांग्रेस सरकार पर बरसे बीजेपी नेता, बोले—अधूरे रहे सारे वादे, अपराधों का गढ़ बना राजस्थान

केकड़ी: आमसभा को संबोधित करते सावरकुण्डला के विधायक महेश कसवाला एवं मंचासीन भाजपा नेता।

केकड़ी, 26 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सावरकुंडला गुजरात के विधायक महेश कसवाला ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। यहां आमजन सुरक्षित नहीं है। आम जनता खौफ के माहौल में जी रही है। ऐसे हालात में अब प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बदलने का समय आ गया है। वे भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में नहीं सहेगा राजस्थान कार्यक्रम के तहत घण्टाघर चौराहे पर आयोजित आमसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में परिवर्तन की हवा बह रही है। इस बार भाजपा की सरकार सिर्फ 5 साल के लिए नहीं अपितु 25 साल के लिए बनने वाली है। केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आमजन लाभान्वित हुआ है। केन्द्र सरकार की नीतियों एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव विश्व में बढ़ा है। पहले भारत को पिछड़े राष्ट्रों में गिना जाता था। अब भारत अग्रणी देशों में शुमार है।
केकड़ी: उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते भाजपा नेता।

ये रहे मौजूद इस दौरान भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल, भाजपा नेता मिथिलेश गौतम, गोविन्द जैन, विजय प्रताप सिंह शक्तावत आदि ने भी संबोधित किया। आमसभा के बाद रैली निकाली गई। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व प्रदर्शन किया। रैली के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने जिला कलक्टर के प्रतिनिधि उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली को कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मण्डलों से आए भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।