Wednesday, November 25, 2026
Home देश खुशखबरी: बीसलपुर बांध में पानी की आवक शुरु, एक दिन में बढ़ा...

खुशखबरी: बीसलपुर बांध में पानी की आवक शुरु, एक दिन में बढ़ा इतना पानी

बीसलपुर बांध की फाइल फोटो

केकड़ी, 05 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अजमेर, ब्यावर, केकड़ी, जयपुर, टोंक समेत कई जिलों में पेयजल आपूर्ति करने वाले बीसलपुर बांध में पानी की आवक शुरु हो गई है। पहले दिन बांध में 41 सेमी पानी की आवक दर्ज हुई। बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में शुक्रवार को अच्छी बारिश हुई। इससे बांध में तेज गति से पानी की आवक शुरु हो गई। बीसलपुर बांध में पानी की आवक शुरु होने पर लाखों लोगों ने खुशी का इजहार किया है।

41 सेमी बढ़ा पानी बीसलपुर परियोजना के अधिशासी अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि शुक्रवार को बीसलपुर डेम पर लगभग साढ़े चार इंच बारिश हुई है। सुबह बांध का जलस्तर आरएल 309.66 मीटर पर था। जो शाम को 5 बजे तक बढ़कर 310.07 मीटर हो गया है। बंसल ने बताया कि फिलहाल त्रिवेणी से पानी की आवक शुरु नहीं हुई है। उक्त जलस्तर के अनुसार बांध में 10.966 टीएमसी पानी है। गौरतलब है कि बांध की कुल भराव क्षमता आरएल 315.50 मीटर है।