Wednesday, November 25, 2026
Home शासन प्रशासन चार घण्टे गुल रहेगी लाइट, केकड़ी शहर का बड़ा इलाका होगा प्रभावित

चार घण्टे गुल रहेगी लाइट, केकड़ी शहर का बड़ा इलाका होगा प्रभावित

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 16 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते गुरुवार को केकड़ी शहर के अनेक इलाकों में चार घण्टे लाइट कटौती रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता मुकेश मीणा ने बताया कि गुरुवार को 11 केवी देवगांव गेट फीडर का आवश्यक रखरखाव किया जाएगा।

ये इलाके होंगे प्रभावित आवश्यक कार्य के चलते कंजर बस्ती, बड़ा तालाब, देवगांव गेट, गुजरवाड़ा, भट्टा का रास्ता, बलाई मोहल्ला, लाभचन्द मार्केट, घण्टाघर, सदर बाजार, सब्जी मण्डी, जुवाड़िया मोहल्ला, खिड़की गेट आदि इलाकों में सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।