Thursday, November 26, 2026
Home शासन प्रशासन राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन जिला शाखा अजमेर की नवीन कार्यकारिणी का...

राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन जिला शाखा अजमेर की नवीन कार्यकारिणी का गठन, केकड़ी के रामगोपाल डांगा बने जिला अध्यक्ष

केकड़ी: राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन जिला अजमेर की नवीन कार्यकारिणी।

केकड़ी, 23 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन जिला शाखा अजमेर की बैठक अजमेर नगर निगम में गुरुवार को प्रदेश कार्यकारिणी के संयोजक रिछपाल सिंह चौधरी, फेडरेशन के संरक्षक कमल किशोर शर्मा अजमेर व प्रदेश मंत्री रामप्रसाद चौधरी किशनगढ़ की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में जिला शाखा की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

केकड़ी: राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन जिला अजमेर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामगोपाल डांगा को निर्वाचन पत्र सौंपते पदाधिकारीगण।

ये बने पदाधिकारी जिला कार्यकारिणी में नगर परिषद केकड़ी के रामगोपाल डांगा को अध्यक्ष, नगर निगम अजमेर के अयाज अहमद को उपाध्यक्ष, नगर पालिका सावर के विमल कुमार दाधीच को महामंत्री, नगर निगम अजमेर के ​राजेश बंजारा को संगठन मंत्री, नगर पालिका सरवाड़ के भागचन्द खटीक को प्रचार प्रसार मंत्री एवं नगर निगम अजमेर के सादिक हुसैन को संयुक्त सचिव बनाया गया।

ये रहे मौजूद बैठक में अजमेर नगर निगम, नगर ​परिषद पुष्कर, नगर ​परिषद किशनगढ़, नगर ​परिषद केकड़ी, नगर पालिका सरवाड़, नगर पालिका सावर, नगर पालिका नसीराबाद व नगर पालिका टांटोटी के समस्त कार्मिक मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया के बाद अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन पत्र प्रदान किया तथा कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए।