Thursday, November 26, 2026
Home शासन प्रशासन बिजली रखरखाव: केकड़ी शहर के कई इलाकों एवं अनेक गांवों में चार...

बिजली रखरखाव: केकड़ी शहर के कई इलाकों एवं अनेक गांवों में चार घंटे बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 23 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को केकड़ी शहर के अनेक इलाकों एवं कुछ गांवों में चार घण्टे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता दीपाराम बलाई ने बताया कि बुधवार को 33 केवी फीडर नंबर 3 व 4 पर आवश्यक कार्य किया जाएगा। इसके चलते 33/11 उप चौकी भट्टा कॉलोनी केकड़ी, एकलसिंहा, जूनियां, बघेरा व कालेड़ा कृष्णगोपाल से जुड़े सभी 11 केवी फीडर देवगांव गेट, रामनगर, बघेरा रोड, सूरजपोल गेट, माइन्स क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुबह 7 से 11 बजे तक बंद रहेगी।

ये इलाके होंगे प्रभावित: रखरखाव के चलते गणपति माइन्स, धुवालिया माइन्स, शांतिनाथ माइन्स, रघुवीरा माइन्स, राठौड़ माइन्स, अदिति माइन्स, जूनियां, लसाड़िया, नायकी, देवगांव, बघेरा, कनकावती, देवलिया, कणौंज, कुमावतों का नयागांव, गणेश माइन्स, जगदम्बा माइन्स, पैरामाउण्ट माइन्स, बोगला, धून्धरी, कोहड़ा, पदमावती, सलारी, तसवारिया व नाइलिट कॉलेज एवं शहरी क्षेत्र में लाभचन्द मार्केट, देवगांव गेट, सब्जी मण्डी, बघेरा रोड, भट्टा कॉलोनी, माली मोहल्ला, सूरजपोल गेट, मंडा का रास्ता, रामनगर, पोकी नाडी, पुराना कोटा रोड व सभी ग्रामीण व माइन्स क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।