Wednesday, November 25, 2026
Home शासन प्रशासन अतिरिक्त जिला कलक्टर भण्डारी ने संभाला कामकाज, बोले—प्रशासनिक कामकाज जवाबदेही के साथ...

अतिरिक्त जिला कलक्टर भण्डारी ने संभाला कामकाज, बोले—प्रशासनिक कामकाज जवाबदेही के साथ पूरा करना पहली प्राथमिकता

केकड़ी: आरएएस चन्द्र शेखर भण्डारी, अतिरिक्त जिला कलक्टर, केकड़ी

केकड़ी, 15 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आर.ए.एस. चन्द्र शेखर भंडारी ने शनिवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पद ग्रहण करने के बाद भण्डारी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि प्रशासनिक कार्यों को जवाबदेही के साथ पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता है, साथ ही सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ वंचित वर्ग तक पहुंचे इसके लिए कार्य किया जाएगा। शुरुआत में उपखण्ड अधिकारी सुभाष चन्द्र हेमानी ने भण्डारी का स्वागत किया।

कर्मचारियों ने किया स्वागत कार्यभार ग्रहण के बाद अधिकारियों व कर्मचारियो ने माला पहनाकर व गुलदस्ते भेंट कर भण्डारी का स्वागत किया। बाद में भण्डारी ने कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों से चर्चा की तथा कार्यालय परिसर का जायजा लिया। इस दौरान कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि चन्द्र शेखर भण्डारी इससे पहले सांचोर में अतिरिक्त जिला कलक्टर के पद पर कार्यरत थे।